देश

IndiGo Flights: इंडिगो की आज चौथे दिन 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दूसरी उड़ानों के दाम आसमान पर!

IndiGo Flights  मुंबई-दिल्ली समेत देश के कई हवाई अड्डों पर शुक्रवार सुबह भी इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन का संकट और गहरा गया। सैकड़ों यात्री घंटों से टर्मिनल पर फंसे हैं। किसी की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई, तो कोई अपने बच्चे के स्कूल प्रोग्राम से चूक गया। हालात यह हैं कि इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद दूसरी एयरलाइंस ने टिकटों के दाम कई गुना बढ़ा दिए हैं। जो टिकट 5-6 हजार में मिल रहा था, वह अब 30-40 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में यात्रियों का दर्द एयरपोर्ट पर साफ झलक रहा है।

अलग-अलग शहरों से कैंसिल हुई फ्लाइट्स की लिस्ट

  • दिल्ली- 225
  • हैदराबाद- 92
  • बेंगलुरु- 102
  • मुंबई- 104
  • चेन्नई- 31
  • पुणे- 22
  • श्रीनगर- 10

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर परेशान होते यात्री

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की 400 से अधिक फ्लाइट्स रद्द होने के बाद फंसे यात्री अपने बैगेज की तलाश काउंटर के पास करते नजर आए। कई यात्रियों को न केवल उड़ान रद्द होने का झटका लगा बल्कि उनका सामान भी समय पर नहीं मिल रहा था।

 

 

read more CG Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग अपग्रेड के कारण 6 से 8 दिसंबर तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द

 

इंडिगो पर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी नाराज

IndiGo Flightsइंडिगो की उड़ानों में रद्द और देरी पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने संसद में कॉलिंग अटेंशन जमा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्री यात्रियों की बजाय एयरलाइन की मदद कर रहे हैं, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button