Solapur Road accident : कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत से 5 लोगों की दर्दनाक मौत.. नवविवाहित जोड़ा की हालत गंभीर – RGH NEWS
देश

Solapur Road accident : कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत से 5 लोगों की दर्दनाक मौत.. नवविवाहित जोड़ा की हालत गंभीर

 

Solapur Road Accident: महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के तुलजापुर में देवदर्शन के लिए निकले नवविवाहित दंपति की कार का एक्सीडेंट हो गया है. हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और नवदंपति गंभीर रूप से घायल हुआ है. बार्शी तहसील के पांगरी गांव में हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई. वहीं कार सवार लोग डैमेज गाड़ी में बुरी तरह फंस गए.

 

read more टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, ITR से लेकर TDS तक दिसंबर की ये 4 तारीखें हैं जरूरी, पेनाल्टी के साथ मिल सकता है नोटिस

 

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गौतम कांबले, जया कांबले, संजय वाघमारे, सारिका वाघमारे समेत एक अन्य महिला के रूप में हुई है. वहीं घायलों में 4 दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे अनिकेत गौतम कांबले और मेघना अनिकेत कांबले शामिल हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बार्शी के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया. वहीं शवों को काट काटकर निकालना पड़ा था.

26 नवंबर को ही हुई थी शादी

Solapur Road Accidentपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को अनिकेत और मेघना का विवाह हुआ था. दोनों को लेकर परिवारजन तुलजापुर में देवदर्शन के लिए जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए. देररात उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई और बुरी तरह चकनाचूर हो गई. टक्कर लगने के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया. राहगीरों ने हादसा देखा और पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी

Related Articles

Back to top button