*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के इन जिलों मे भी बढ़ा लॉकडाउन…आदेश हुआ जारी…*

कोरोना पर काबू पाने के लिए जिला कलेक्टरों ने एक बार फिर लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। रायपुर समेत कई जिलों में फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। हालांकि इस बार लॉकडाउन में जिला प्रशासन ने रियायत दी है।इसी क्रम में सुकमा और महासमुंद में भी लॉकडाउन का आदेश जारी हो गया है। महासमुंद जिला कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले में 17 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया है। इस दौरान दुकानों के खुलने में छूट दी गई है। वहीं रविवार को जिले में पूर्णतः लाकडाउन रहेगा।
सुकमा जिले में लॉकडाउन 17 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ाया है। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।
इसके अलावा गरियाबंद, बलौदाबाजार में 17 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रूप से लागू रहेगा।
बलौदाबाजार में सभी सरकारी ऑफिस, बैंक में 50% वर्कर्स के साथ काम करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा किराना,दूध,सब्जी,कृषि सेवा को निश्चित समय के लिए छूट दी गई है। घरेलू मशीनरी सामानों के रिपेयरिंग के लिए लगी पाबंदी को हटाया है।
मुंगेली जिले में भी 16 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। कलेक्टर ने लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।



