*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- मंत्रालय व इंद्रावती भवन कल से खुलेंगे..बाहरी लोगों के आने पर बैन….आना होगा अपने वाहन से, पढ़िए पूरा निर्देश…* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- मंत्रालय व इंद्रावती भवन कल से खुलेंगे..बाहरी लोगों के आने पर बैन….आना होगा अपने वाहन से, पढ़िए पूरा निर्देश…*

RGHNEWS सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय संचालन के लिए 6 बिंदुओं में दिशा-निर्देश जारी किए हैं. निर्देश के मुताबिक, 6 मई से मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय का संचालन होगा. तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों के उपस्थिति के साथ कार्यालय खोला जाएगा.

अनुभाग अधिकारी एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रखने के निर्देश दिये गए हैं. कोविड गाइडलाइन का पालन अनिवार्य किया गया है. संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन नहीं किया जाएगा.

अधिकारी एवं कर्मचारियों को निजी वाहन से कार्यालय पहुंचना होगा. बाहरी व्यक्तियों को मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में

इस दौरान कर्मचारियो व अधिकारियों को सार्वजनिक बसों से आने की इजाजत नहीं होगी, वो या तो निजी वाहन या फिर विभागीय गाड़ी से ही आफिस आएंगे।

मंत्रालय व इंद्रावती भवन में अभी बाहरी किसी भी व्यक्ति के घुसने पर प्रतिबंध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button