*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में मौत की रफ्तार हुई धीमी, पर मरीजों की संख्या में कमी नहीं…210 लोगों ने गंवाई जान, सभी जिलों के आंकड़े डरावने – RGH NEWS
स्वास्थ्य

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में मौत की रफ्तार हुई धीमी, पर मरीजों की संख्या में कमी नहीं…210 लोगों ने गंवाई जान, सभी जिलों के आंकड़े डरावने

रायपुर  छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश में लगातार मौत का आंकड़ा घट रहा है। 24 घंटे में 210 लोगों की मौत हुई है, जो पिछले एक सप्ताह में सबसे कम है। प्रदेश में हालांकि मरीज़ों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। आज भी 15 हज़ार 785 नये मरीज मिले हैं, वहीं 11 हज़ार 308 मरीज स्वस्थ्य भी हुए है। प्रदेश में अभी एक्टिव केस 1.24लाख से ज्यादा है।

जांजगीर आज भी कोरोना के मामले में टॉप पर रहा है। जांजगीर में 1283, बिलासपुर में 1223, रायगढ़ में 1220, कोरबा में 1206 नए मरीज मिले हैं रायपुर और दुर्ग में मरीज कम हुए है। रायपुर में 1108, दुर्ग में 899 नए मरीज मिले हैं।

 

इन जिलों में कोरोना ज्यादा केस

आज रायपुर में 1008 कोरोना केस सामने आए है. दुर्ग में 899, राजनांदगांव में 626, बिलासपुर में 1223, कोरबा में 1206, बेमेतरा में 260, कवर्धा में 463, धमतरी में 580, बालौदाबाजार में 733, महासमुंद में 554, गरियाबंद में 298, सरगुजा में697, रायगढ़ में 1220, जांजगीर में 1283 कोरोना मरीज मिले हैं.

कई जिलों में कोरोना से अधिक मौतें

रायपुर में कोरोना वायरस से 39 लोगों की मौत हुई है. बिलासपुर में 28, दुर्ग में 23, राजनांदगांव में 9, धमतरी में 14, कोरबा में 11, रायगढ़ में 7, बलौदाबाजार में 8, जांजगीर में 17 मरीज की कोरोना से मौत हुई है. प्रदेश में मौतों का कहर जारी है.

 

देखें जिलेवार आंकड़े-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button