*✍️थमे लोकल, स्पेशल सहित कई ट्रेनों की चाल...कोरोना संक्रमण ने किया इनका बुरा हाल....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️थमे लोकल, स्पेशल सहित कई ट्रेनों की चाल…कोरोना संक्रमण ने किया इनका बुरा हाल….*

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन ने एक बार फिर ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। यात्रियों के कमी के कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द किया जा रहा है। लोकल और स्पेशल ट्रेन इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।दरअसल, कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव को देखते हुए बड़ी संख्या में रेलयात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। जिसके कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या एकाएक घट गई है। यात्रियों की संख्या कम होने का असर ये हो रहा है की रेलवे को कम यात्रियों में ट्रेनों का परिचालन करना पड़ रहा है, जिससे रेलवे को बड़ा नुकसान हो रहा है। ऐसे में अब रेलवे एक बार फिर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर रहा है। बिलासपुर जोन के 4 लोकल यात्री और 1 साप्ताहिक स्पेशल यात्री ट्रेन को रद्द कर दिया है। रेल अधिकारियों की माने तो अब वे लोग ही ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं, जिन्हें यात्रा करना बेहद जरूरी हो। अधिकांश यात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button