*✍️सड़क दुर्घटना!थाना पुसौर अन्तर्गत सुबह ट्रक और टी.व्ही.एस. एक्सल के बीच हुई दुर्घटना...ट्रक चालक का निधन...* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️सड़क दुर्घटना!थाना पुसौर अन्तर्गत सुबह ट्रक और टी.व्ही.एस. एक्सल के बीच हुई दुर्घटना…ट्रक चालक का निधन…*

*सड़क दुर्घटना*…..

थाना पुसौर अन्तर्गत दिनांक 02/05/21 के सुबह ट्रक और टी.व्ही.एस. एक्सल के बीच दुर्घटना में उसी समय सामने से आ रही अज्ञात ट्रेलर से ट्रक जा टकराई दुर्घटना में ट्रक के चालक का निधन हो गया । ट्रक के हेल्फर व TVS एक्सल के चालक को CHC पुसौर में भर्ती कराया गया है ।

घटना के संबंध में ट्रक का हेल्फर भुपेन्द्र वर्मा निवासी ग्राम पेड्री खुर्द थाना खैरागढ जिला राजनांदगांव बताया कि दिनांक 01/05/21 को रायपुर के सावन अग्रवाल के वाहन अशोक DI *सीजी 04 एन जे 1288* में चालक विकाश यादव पिता राजेश यादव उम्र 24 वर्ष साकिन बजरंग नगर गो गांव रायपुर थाना गुडयारी के साथ रायपुर से मेडिकल का सामान लेकर उडीसा जाने के लिये निकले थे । दूसरे दिन सुबह करीब 06 बजे रायगढ के *लोहरसिंह मेन रोड़ सिंह ढाबा के पास* पहूंचे थे कि सामने से आ रही मोटर सायकल TVS एक्सल क्रमांक सीजी 13 के 9051 का चालक अचानक वाहन के सामने आ गया जिससे ट्रक चालक विकाश यादव मोपेड TVS एक्सल को ठोकर मारा और सामने से आ रही अज्ञात टेलर में जाकर टकरा गया जिससे ट्रक पलट गई । दुर्घटना में चालक विकाश यादव मौके पर फौत हो गया । अज्ञात ट्रेलर चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया, TVS एक्सल चालक को ठोंकर लगने से चोटे आई है, हेल्फर और TVS एक्सल के चालक को सीएचसी पुसौर में ईलाज के लिये भर्ती कराया गया । घटना के संबंध में हेल्फर के रिपोर्ट पर वाहन *सीजी 04 एन जे 1288* के चालक विकाश यादव के विरूद्ध धारा 279,377,304(A) IPC का अपराध थाना पुसौर में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button