ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपनी राशि को जानकर उसके अनुसार रत्न धारण कर लें तो जीवन में उन्नति प्राप्त कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे सभी राशियों के लिए शुभ रत्नों के बारे में।

मेष और वृश्चिक इन दोनों ही राशियों का स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए इन दोनों राशियों के लिए मूंगा रत्न बेहद शुभ माना जाता है। इस रत्न को पहनने से इनका साहस-पराक्रम बढ़ता है और जीवन के हर क्षेत्र में ये उन्नति पाते हैं।

वृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए हीरा या फिर ओपल इन दोनों राशियों के जातकों को पहनना चाहिए। ये रत्न पहनकर इनकी रचनात्मकता बढ़ती है। साथ ही धन-धान्य की भी इन्हें प्राप्ति होती है

मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए पन्ना रत्न बेहद शुभ होता है। यह रत्न बुद्धि और विवेक को बढ़ाता है। साथ ही इसे पहनने से करियर क्षेत्र में भी इन दोनों राशियों को प्रगति मिलती है

कर्क राशि के लोगों के लिए मोती बेहद शुभ होता है, यह रत्न धारण करके कर्क वालों को मानसिक शक्ति मिलती है और चंद्रमा मजबूत होता है। वहीं सूर्य की सिंह राशि के लोगों को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और जीवन में उन्नति पाने के लिए माणिक्य रत्न धारण करना चाहिए।

धनु और मीन राशि के लोगों के लिए पुखराज रत्न वरदान की तरह है क्योंकि यह रत्न इन राशियों के स्वामी गुरु का है। इस रत्न को धारण करने से इनके जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं, साथ ही ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति भी इन्हें मिलती है।

मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए नीलम बेहद शुभ रत्न होता है। यह रत्न धारण करने से इन दोनों राशियों के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। साथ ही शनि की कृपा भी इन्हें प्राप्त होती है।