बिजनेस

DA Increase Order: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी;रक्षाबंधन से पहले महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी..

DA Increase Order देश में एक ओर जहां 8वें वेतन आयोग लागू करने की बात चल रही है तो दूसरी ओर राज्यों में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया है। हालांकि इसका लाभ सभी कर्मचारियों को नहीं, बल्कि पांचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2025 से लागू होगी। सावन के महीने में रक्षाबंधन से पहले कर्मचारियों को तोहफा मिलने से खुशी की लहर है।

 

DA Increase Order सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और राज्य स्वायत्त निकायों/उपक्रमों के पांचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। पांचवें वेतनमान वाले कार्मिकों को 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत किया जाएगा। इसी प्रकार छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 फीसदी मासिक करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है।

 

Read More : Trending News In CG: प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री साय

 

इस परियोजना को भी मिली मंजूरी

DA Increase Order राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीएम धामी ने चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ के ढलान स्थिरीकरण के लिए 516 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी प्रदान की। इस योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 40 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। भूधंसाव की आपदा से जूझ रहे ज्योर्तिमठ के संवेदनशील क्षेत्रों में कुल 516 करोड़ रुपये से सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। इसके साथ ही सीएम की ओर से केंद्र सरकार की ओर से फंडेड जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदानकी गई।

किन कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा?

उत्तर: यह लाभ केवल 5वें और 6ठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत आने वाले उत्तराखंड राज्य सरकार और स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों को मिलेगा।

 

प्रश्न 2: नई DA दरें क्या हैं?

उत्तर: 5वें वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए DA: 455% से बढ़ाकर 466% 6ठे वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए DA: 246% से बढ़ाकर 252%

 

प्रश्न 3: यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी?

उत्तर: यह नई महंगाई भत्ता दरें 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होंगी।

 

प्रश्न 4: क्या 7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों को भी फायदा मिलेगा?

उत्तर: इस आदेश में केवल 5वें और 6ठे वेतन आयोग के कर्मचारियों का जिक्र है। 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए कोई नई घोषणा नहीं की गई है।

 

Read more Chhatisgarh News: सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की समृद्धि और सुख-शांति की कामना

 

प्रश्न 5: जोशीमठ राहत योजना क्या है?

DA Increase Order: जोशीमठ के भूधंसाव प्रभावित इलाकों के ढलान स्थिरीकरण के लिए 516 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है, जिसकी पहली किस्त 40 करोड़ रुपये जारी की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button