जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, ये सर्च ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाला से जुड़ा मामला है. छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाला से जुड़ा मामला करीब 2161 करोड़ का है. इस मामले में अब तक कई चर्चित अधिकारियों और एक पूर्व मंत्री की भी गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन अब जैसे-जैसे तफ्तीश का दायरा आगे बढ़ रहा है, कई लोगों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.