✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- आज रात 10 बजे से 6 दिन के लिए लगाया गया लॉकडाउन.... – RGH NEWS
देश

✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- आज रात 10 बजे से 6 दिन के लिए लगाया गया लॉकडाउन….

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं. इस बीच मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने छह दिन के छोटे लॉकडाउन (Lockdown in Delhi) का ऐलान कर दिया है. यह लॉकडाउन आज रात 10 बजे से अगले सोमवार की सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लगाया गया है.

इसके साथ सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में लगभग 23,500 मामले आए हैं. कोरोना संक्रमण दर बहुत ज्यादा बढ़ गई है. दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भारी कमी हो रही है. ICU बेड लगभग खत्म हो रहे हैं और सिर्फ 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं. दवाईयों की कमी हो रही हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, छह दिन के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. लोगों की शादियां केवल 50 लोगों के साथ सम्पन्न होंगी, उसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे. मुझे उम्मीद है कि यह छोटा लॉकडाउन है और छोटा ही रहेगा और शायद इसे बढ़ाने की जरूरत नहीं पडे़गी.

लोगों से की ये गुजारिश
सीएम केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से अपील है कि दिल्ली छोड़कर मत जाइएगा. आने जाने में इतना समय खराब हो जाएगा. सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी. यह निर्णय हमने मुश्किल से लिया है. इन 6 दिनों के लॉकडाउन में हम दिल्ली में बड़े स्तर पर बेड की व्यवस्था करेंगे. केंद्र सरकार हमारी मदद कर रही है. हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं.

लॉकडाउन के दौरान इन पाबंदियों का ऐलान

  • बेवजह दिल्ली में बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोग बाहर आ पाएंगे। सभी प्राइवेट ऑफिस को वर्क फ्रॉम होम ही करना होगा। सरकारी दफ्तर में आधे ही अफसर आ सकेंगे।
  • वैक्सीन लगवाने जाने वाले लोगों को लॉकडाउन में छूट मिलेगी। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टेशन जाने वाले लोगों को भी छूट मिलती रहेगी। उन्हें अपना वैलिड टिकट अपने साथ रखना होगा। मेट्रो, बस सर्विस चालू रहेंगी, लेकिन 50% यात्रियों को इजाजत मिलेगी।
  • बैंक, एटीएम और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। धार्मिक स्थलों को खुला रखा जाएगा, लेकिन किसी विजिटर के जाने की इजाजत नहीं होगी।
  • जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आईडी कार्ड दिखाने पर ही बाहर सफर करने दिया जाएगा। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले सार्वजनिक परिवहन जारी रहेंगे।
  • किसी भी सार्वजनिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर पाबंदी रहेगी। किसी स्टेडियम में कोई मैच या आयोजन बिना दर्शकों के किया जाएगा।
  • सभी थियेटर्स, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, स्वीमिंग पूल को बंद रहेंगे। पहले से तय शादियों को छूट मिलेगी। उसके लिए भी ई-पास लेना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button