देश
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:30 अप्रैल तक शादी-समारोह पर लगा बैन…*

RGHNEWS प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण ने सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हालात दिन ब दिन काबू से बाहर होते नजर आ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है, साथ ही मरीजों के मौत के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालात को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने शादी समारोह पर बैन लगा दिया है। इस संबंध में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश जारी कर दिया है।जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि 30 अप्रैल तक वैवाहिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी प्रकार के आयोजनों पर रोक लगा दिया जाए। लोग अगर शादी समारोह की अनुमति के लिए आते हैं तो उन्हें परमिशन न दिया जाए, बल्कि शादी को आगे बढ़ाने की अपील करें।



