*✍️साईं धाम मंदिर परिसर में एक बुजुर्ग की मिली लास…. जांच में जुटी पुलिस…* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️साईं धाम मंदिर परिसर में एक बुजुर्ग की मिली लास…. जांच में जुटी पुलिस…*

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्दना स्थित साईं मंदिर में अज्ञात व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था जो भीख मांग कर अपना जीवन यापन करता था। विगत तीन-चार वर्षों से साई मंदिर परिसर में रहकर भीख मांग कर गुजर बसर कर रहा था। जो शराबी किस्म का था और बिना शराब पिए नहीं रहता था। मृतक नहाता धोता भी नहीं था जिसके वजह से कोई उसके नजदीक नहीं जाते थे। बीती रात व्यक्ति को मंदिर परिसर में रात 9 बजे मच्छर दानी लगाकर सोते हुए देखा गया था जिसका आज सुबह शव मिला है। मृतक का नाम निवास अज्ञात है जो अभी तक पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button