छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Chhattisgarh Top News: प्रदेश में इन बाइक चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

Chhattisgarh Top News बालोद जिला में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ी पहल की गई है। प्रशासन ने जिलेभर के सभी पैट्रोल पंपों को निर्देश जारी कर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिए जाने के लिए कहा है।
- Petrol Ban Without Helmet , इसे लेकर शुक्रवार से ही जिले भर के पेट्रोल पंप में मोटर सायकल चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना किया जा रहा है। जिले के पुलिस अधिकारी की माने तो लोगों की सुरक्षा के लिए उन्हें हर तरीके से समझाया जा रहा है। जहां जरूरत पड़ रही वहां समझाइश दिया जा रहा है, तो वहीं कही कहीं पर सख्ती के साथ चालानी कार्यवाही भी की जाती है।
अपनी सुरक्षा के लिए पहने हेलमेट
Chhattisgarh Top Newsमोटर साइकिल में सफर कर रहे हैं तो अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहने। हेलमेट से गंभीर चोट से बचा जा सकता है फिलहाल जिला प्रशासन के इस नियम के बाद लोगों में जागरुकता आने की उम्मीद है।



