Eetha Teaser: 'ईठा' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, श्रद्धा कपूर की अदाओं से लूट ले गईं महफिल – RGH NEWS
मनोरंजन

Eetha Teaser: ‘ईठा’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, श्रद्धा कपूर की अदाओं से लूट ले गईं महफिल

Eetha Teaser। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया। फिल्म की कहानी को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। टीजर की रिलीज से पहले श्रद्धा कपूर ने फैंस को अपने लुक की झलक दिखाई और फिर दो घंटे बाद ही अब टीजर जारी कर दिया गया है। चंद दिनों पहले फिल्म का टीजर कुछ गिने चुने सिनेमाघरों में ‘कॉकटेल’ के साथ रिलीज किया गया था, जिसके बाद श्रद्धा का दमदार लुक वायरल हो गया। अब ट्रेलर में धांसू अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे देख फैंस और दीवाने हो गए हैं।

 

 

कैसा है ‘ईथा’ का टीजर?

सामने आए टीजर में आप देख सकते हैं कि तमाशे के लिए मंच सजा है और कई कलाकार लावणी करते दिख रहे हैं, तभी कुछ लोग चिल्लाते हैं, ‘ईथा को बुलाओ।’ दूसरी और ईठा के रूप में नजर आ रहीं श्रद्धा कपूर को प्रसव पीड़ा से जूझ रही हैं। लेबर पेन से गुजरते हुए बच्चा पैदा होने के तुरंत बाद ईठा कहती है कि ऐसे नहीं जा सकती तैयारी करो। एक शख्स कहता है, ‘अरे मर जाएगी’, इसके बाद मंच पर ईठा की एंट्री होती है और वो कहती है, ‘पड़े पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी’, जिसके बाद आवाज आती है तो बन जा मिसाल और फिर श्रद्धा डांस करते कई अलग-अलग शॉट्स में नजर आ रही हैं। टीजर खत्म होते हुए वॉइस ओवर में आवाज आती है, ‘पान में पान चखना हो तो मीठा, तूफान को नाचते हुए देखना हो तो ईठा।’ टीजर में श्रद्धा के किलग एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं।

 

 

 

Read more BSNL: BSNL का सबसे सस्ता प्लान, डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा के साथ मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग भी

 

दर्शकों की प्रतिक्रिया

ट्रेलर देखने के बाद फैंस का रिएक्शन सामने आने लगा है। एक शख्स ने लिखा, ‘श्रद्धा कपूर मराठी मुलगी वाले अंदाज में छा गई हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘श्रद्धा कपूर का अंदाजा आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण पर भारी हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शानदार श्रद्धा, मराठी स्टाइल में छा गईं।’

 

क्या होगी ‘ईथा’ की कहानी?

‘ईठा’ महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म की कहानी में उनकी जिंदगी को पेश किया जा रहा है। श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं, वो विठाबाई के रोल में नजर आएंगी। फिल्म का नाम ‘ईठा’ रखा गया है, जो विठाबाई का ही एक स्थानीय उपनाम है। इस बायोपिक का मकसद महाराष्ट्र के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास और पारंपरिक तमाशा कला शैली को दुनिया भर में दिखाना है। 1950 और 1980 के दशक के बीच की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में विठाबाई के जीवन, उनकी विरासत और परफॉर्मिंग आर्ट्स में उनके योगदान को 3 घंटे के भीतर पिरोया जाएगा।

 

ईठा की कास्ट और रिलीज डेट

Eetha Teaserईठा’ में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं। नाना पाटेकर और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे मंझे हुए सितारे लीड रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। फिल्म दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी।

 

Related Articles

Back to top button