अन्य खबरछत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

 Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में मिले 1.22 कैरेट के 5 हीरे, क्या देश को मिलने वाला है नया डायमंड हब?

 Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से अच्छी खबर सामने आई है. इसने देश के खनिज क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सरायपाली क्षेत्र के बलौदा बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में किए गए वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान 200 टन खनिज सामग्री की प्रोसेसिंग से पांच हीरे प्राप्त हुए हैं. इन हीरों का कुल वजन 1.22 कैरेट है. विशेषज्ञ इसे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं, क्योंकि इससे क्षेत्र में हीरे के बड़े भंडार मिलने की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं.

 

 

read more Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

 

सोना नहीं हीरा उगलेगी भारत की धरती, छत्तीसगढ़ से आई गुड न्यूज, मिल गया भंडार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अन्वेषण में 5 हीरे मिले हैं..

 

 Chhattisgarh top newsएनएमडीसी और छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएमडीसी) की संयुक्त कंपनी एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड ने इस खोज की आधिकारिक पुष्टि की है. कंपनी के अनुसार क्षेत्र में स्ट्रीम सेडिमेंट सैंपलिंग, जियोफिजिकल सर्वे और 500 मीटर गहरी एक्सप्लोरेटरी ड्रिलिंग के बाद संभावित हीरा क्षेत्र की पहचान की गई थी. इसके आधार पर 200 टन सामग्री को मध्यप्रदेश के पन्ना स्थित डायमंड प्रोसेसिंग प्लांट भेजा गया, जहां जांच के दौरान पांच हीरे प्राप्त हुए. कंपनी ने 22 जून 2026 को जारी एक आधिकारिक पत्र में इसकी पुष्टि की है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button