Kolkata Gang Rape News: कोलकाता के कॉलेज में दरिंदगी, लॉ कॉलेज कैंपस में छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप, 3 आरोपि गिरफ्तार... – RGH NEWS
देश

Kolkata Gang Rape News: कोलकाता के कॉलेज में दरिंदगी, लॉ कॉलेज कैंपस में छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप, 3 आरोपि गिरफ्तार…

Kolkata Gang Rape News आर जी कर मेडिकल कॉलेज कांड के बाद कोलकाता में एक अन्य कॉलेज में गैंगरेप का मामला सामने आया है। साउथ कोलकाता में कस्बा लॉ कॉलेज की छात्रा का गैंगरेप हुआ है। कस्बा पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन लोगों में से दो कॉलेज के छात्र हैं और एक कॉलेज का पूर्व छात्र है।

 

पुलिस की शिकायत के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, गैंगरेप की घटना 25 जून की है। पीड़िता का आरोप है कि कस्बा लॉ कॉलेज के अंदर शाम 7:30 से 8:50 बजे के बीच उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कस्बा पुलिस ने गुरुवार को तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 

कॉलेज के अंदर छात्रा का हुआ गैंगरेप

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है। छात्रों को 26 जून की शाम को कोलकाता में तालबगान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर शिशु रॉय उद्यान के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कथित घटना कॉलेज की इमारत के अंदर ही हुई। पीड़िता की प्रारंभिक चिकित्सा जांच की गई है और कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

 

Read more MP News: सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक! काफिले की गाड़‍ियों में डाल दिया पानी मिला डीजल;19 गाड़ियां बंद, पेट्रोल पंप सील…

 

बीजेपी ने ममता सरकार पर साधा निशाना

 

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना को भयावह बताया। हाल ही में आरजी कर अस्पताल की घटना का जिक्र करते हुए मालवीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सभी आरोपियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुआ था रेप

 

Kolkata Gang Rape Newsबता दें कि इसी साल कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया था। इसके बाद पीड़िता की हत्या कर दी गई थी। आरजी कर बलात्कार और हत्या के मामले ने बंगाल में सियासी भूचाल ला दिया था। आरोपी संजय रॉय को युवती के बलात्कार और हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसे कोर्ट ने दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

Related Articles

Back to top button