High Blood Pressure: क्या आप भी High Blood Pressure से हैं परेशान? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें, कंट्रोल में रहने लगेगा आपका BP... – RGH NEWS
स्वास्थ्य

High Blood Pressure: क्या आप भी High Blood Pressure से हैं परेशान? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें, कंट्रोल में रहने लगेगा आपका BP…

High Blood Pressure हाई ब्लड प्रेशर की समस्या एक ऐसी समस्या है जो स्वास्थ्य पर सीधा असर डालती है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो शरीर को इसका भारी नुकसान चुकाना पड़ सकता है। कई लोग हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन इस समस्या से नेचुरली छुटकारा पाने के लिए अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन करने से आप घर पर ही हाई बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं।

 

पिएं नारियल पानी

नारियल का पानी शरीर को भरपूर पानी देता है। पानी की कमी न हो इसके लिए आपको रोज एक नारियल पानी पीना चाहिए। कोकोनट वॉटर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। नारियल का पानी पीने से आपके शरीर को पोटैशियम और मैग्नीशियम मिलता है जो हाई बीपी को कंट्रोल करने और तनाव को कम करने में कारगर साबित हो सकता है।

 

डेली डाइट में ऐसे करें शामिल

रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास ताजा नारियल का पानी पीना चाहिए

एक दिन में दो नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं

 

हाई बीपी वाले पेशेंट नारियल पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं

 

फायदेमंद साबित हो सकते हैं कद्दू के बीज

सब्जियां शरीर के लिए काफी पौष्टिक होती हैं। लेकिन कुछ सब्जियों के बीज भी शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। कद्दू के बीज खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उससे कहीं ज्यादा बीपी को नियंत्रित करने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, पोटैशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट गुण और एल-आर्जिनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो बीपी को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

 

कैसे खाने से शरीर को मिलेंगे फायदे?

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए आप रोज 1-2 मुट्ठी (लगभग 30 ग्राम) भुने हुए कद्दू के बीज का सेवन करें

 

सलाद में कद्दू के बीज डालकर खा सकते हैं

दही या फलों के स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं

 

गुड़हल की चाय पीना फायदेमंद

गुड़हल की चाय को अपने डाइट प्लान में शामिल करने से भी रक्तचाप को कंट्रोल किया जा सकता है। गुड़हल की चाय न केवल बीपी को कंट्रोल करने में बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकती है।

 

ऐसे करें डाइट में शामिल

2 चम्मच सूखे गुड़हल के फूलों को 1 कप पानी में शहद या गुड़ के साथ मिलाकर उबाल लें

रोज सुबह पीना शुरू कर दें

 

कुछ ही दिनों में फायदे दिखने शुरू हो जाएंगे

High Blood Pressureआपको ये ध्यान में रखना होगा कि नारियल पानी, गुड़हल की चाय और कद्दू के बीज के सेवन के साथ-साथ नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, हेल्दी लाइफस्टाइल और कम नमक का सेवन करने से हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button