HDFC BANK: HDFC ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट, 24 जून को बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में होगी परेशानी
HDFC BANK एचडीएफसी बैंक को देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक माना जाता है। यह लाखों ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं ऑफर करता है। यदि आपका अकाउंट इस बैंक में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 24 जून को को लेकर डाउन टाइम अलर्ट (HDFC Bank UPI Downtime Alert) जारी किया गया है। वहीं 22 जून को कुछ बैंकिंग सेवाएं निर्धारित समय के लिए अस्थाई रूप से बाधित रहेगी। जिसकी जानकारी ग्राहकों को होनी चाहिए। ताकि वे समय रहते जरूरी लेनदेन को पूरा कर पाएं।
बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण डाउनटाइम का ऐलान किया है। ताकि ग्राहकों के लिए निर्बाध और फास्ट सेवाओं को सुनिश्चित किया जा सके। 22 जून को सभी नई एचडीएफसी बैंक नेट बैंकिंग और 24 जून को यूपीआई सर्विस अलग-अलग समय पर बाधित रहने वाली है। बैंक ने ग्राहकों को अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है।
ये भी पढ़ेंEPFO 3.0: EPFO 3.0 के नियमों में बड़ा बदलाव! अब इन हालात में निकाल सकेंगे पूरा PF का पैसा
22 जून को नहीं मिलेगी ये सर्विस
22 जून 12:00 AM से लेकर 1:45 AM तक पूरे एक घंटे 45 मिनट तक सभी नई एचडीएफसी बैंक नेट बैंकिंग सर्विस बाधित रहेगी। हालांकि निर्धारित समय के बाद सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाएंगी। बैंक ने ग्राहकों को रुकावट के लिए खेद व्यक्त किया है। इस दौरान खाता धारक सभी नए एचडीएफसी बैंक ऐप,MyCards या व्हाट्सएप के जरिए चैट बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
24 जून को कब बंद रहेगी यूपीआई सर्विस?
24 जून को 12:00 AM से लेकर 1:00 AM तक पूरे 1 घंटे एचडीएफसी बैंक अकाउंट होल्डर के लिए सभी यूपीआई सर्विस बाधित रहने वाली है। सभी यूपीआई सेवाएं बाधित रहेंगी। बैंक ने Zapp अकाउंट (PayZapp wolet) या एचडीएफसी बैंक डिजिटल रूपी ऐप (सीबीडसी) का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के लिए बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाया जा सके।
HDFC BANKबता दें कि 21 जून को 1:00 AM से लेकर 2:00 AM तक NEFT ट्रांजेक्शन सर्विस बाधित थी। वहीं 20 जून को 1:00 AM से लेकर 5:00 AM तक फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग और इंस्टेंट रीलोड की सर्विस बाधित थी। वहीं इसी दिन 2:00 AM से लेकर 2:30 AM तक Ecom, एटीएम विड्रोल, POS, टैप एंड पे ट्रांजेक्शन, कस्टमर पोर्टल लॉगिन और सर्विसिंग जैसी सेवाएं बाधित थी।



