Cooking Oil Causes Breast Cancer: कुकिंग ऑयल से बढ़ रहा है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, एक्सपर्ट ने बताया किस तेल से बनाएं खाना? यहां पढ़ें पूरी खबर..

Cooking Oil Causes Breast Cancer कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जो समय पर इलाज न मिलने पर जान भी ले सकती है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है और इसकी संभावना हमारी जीवनशैली से जुड़ी आदतों पर भी निर्भर करती है। सही खानपान, नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रोज इस्तेमाल होने वाला तेल भी कैंसर का कारण बन सकता है?
कुकिंग ऑयल और ब्रेस्ट कैंसर का कनेक्शन
हाल ही में एक स्टडी में यह सामने आया है कि सूरजमुखी और सोयाबीन तेल जैसे आम कुकिंग ऑयल में पाया जाने वाला Linoleic Acid नामक फैट Triple-Negative Breast Cancer (TNBC) को बढ़ावा दे सकता है। यह ब्रेस्ट कैंसर का सबसे आक्रामक और तेजी से फैलने वाला प्रकार है, जिस पर सामान्य हार्मोनल इलाज असर नहीं करता।
रिसर्च में क्या पाया गया?
Cooking Oil Causes Breast Cancerवैज्ञानिकों ने चूहों पर अध्ययन कर यह देखा कि जब उन्हें linoleic acid युक्त आहार दिया गया, तो उनके शरीर में ट्यूमर तेजी से बढ़ा। यह असर केवल TNBC प्रकार के कैंसर में देखा गया। इस प्रभाव में शरीर में मौजूद FABP5 नामक प्रोटीन की भी अहम भूमिका पाई गई। जिन मामलों में यह प्रोटीन अधिक मात्रा में था, वहां ट्यूमर का विकास अधिक तीव्र गति से हुआ।
किन चीजों में होता है Linoleic Acid?
Linoleic Acid मुख्य रूप से निम्न चीजों में पाया जाता है:
सूरजमुखी तेल
सोयाबीन तेल
अंडे
पोर्क (सूअर का मांस)
कैसे करें बचाव?
अधिक मात्रा में तली-भुनी चीजों का सेवन न करें
खाने में सरसों का तेल, नारियल तेल या सीमित मात्रा में देसी घी का प्रयोग करें