Kesari 2 X Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ हुआ रिलीज, पढ़ें यहां रिव्यू…

Kesari 2 X Review बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और दर्शकों के रिव्यू भी आने शुरू हो गए हैं। यह फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा है जो भारतीय इतिहास के सबसे यादगार अध्यायों में से एक जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। रिलीज से पहले ही ये फिल्म में जबरदस्त चर्चा में रही है। अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म को जनता से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म देखने से पहले जानिए लोगों को कैसी लगी।
एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘पुरानी शराब नई बोतल में! #अक्षय कुमार पूरी तरह से गलत हैं! उनका प्रदर्शन औसत दर्जे का है। #आरमाधवन ने अच्छा अभिनय किया है। यह पूरी तरह से हाई क्लास मल्टीप्लेक्स के लिए बनाई गई फिल्म है। प्रोडक्शन, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन में दम नहीं दिखा। धर्मा प्रोडक्शन अब फ्लॉप हो चुका है। मैं 5 में से 2 स्टार दूंगा।’
करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित, केसरी चैप्टर 2 को धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स की एक शक्तिशाली प्रोडक्शन टीम द्वारा बनाया गया है। फिल्म में अक्षय मशहूर वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जिन्होंने कानूनी व्यवस्था के माध्यम से ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती देने का साहस किया, नरसंहार के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की।
Kesari 2 X Reviewएक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘#केसरीचैप्टर2 बहुत बेहतरीन और शानदार फिल्म है जो जनता पर गहरा प्रभाव डालने वाली है। एक नरसंहार जिसके बारे में भारत को अवश्य जानना चाहिए #केसरीचैप्टर2समीक्षा #अक्षयकुमारसोशल मीडिया पर इस तरह की प्रशंसा लगातार हो रही है, जिससे इतना तो साफ है कि ‘केसरी चैप्टर 2’ एक ऐसी फिल्म है, जिसने कई दर्शकों के दिलों को छू लिया है। एक यूजर ने यह भी कहा, ‘#केसरीचैप्टर2 ने मुझ पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। यह एक बेहतरीव और भावनात्मक रूप से प्रभावित करने वाली फिल्म है जो जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसे दिल दहला देने वाली कहानी को दिखाता है।



