Mohan Cabinet meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक में इन अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जानिए क्या-क्या हुए अहम फैसले…

Mohan Cabinet meeting मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मोहन कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि, आज की कैबिनेट गौ माता को समर्पित रही है, क्योंकि कैबिनेट में गौ माता से जुड़े तीन महत्वपूर्ण फैसले हुए है। पूरे प्रदेश में गौशाला निर्माण होगा। साथ ही ये जानकारी भी दी कि राज्यमार्ग के लिए केंद्र से 4303 करोड़ रुपए मिले हैं।
डिप्टी सीएम ने बताया कि, आज कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील के आनंदपुर आने वाले हैं, यह हमरा सौभाग्य है। 13 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह भोपाल आने वाले हैं। NDDB और दुग्ध महासंघ के बीच एमओयू होने वाला है। रविंद्र भवन में गोपाल सम्मेलन में अमित शाह जी शामिल होंगे। दुग्ध क्रांति के लिए आधुनिक तकनीक से काम किया जाएगा। 12 से 14 अप्रैल विक्रम महोत्सव दिल्ली के लाल किले में होने जा रहा है। मध्यप्रदेश के कैबिनेट के साथी एक एक्सपो भी रखा जाएगा। सम्राट विक्रमादित्य के शासन करने काम उस इतिहास को बताया जाएगा नाटक के माध्यम से मंचन किया जाएगा। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती है पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।
राज्यमार्ग के लिए केंद्र से मिले 4303 करोड़
राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि, मध्यप्रदेश को उपलब्धि मिली है। 4300 करोड़ रु की राशि सरकार ने मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने जानकारी कैबिनेट की सदस्यों को दी है। ग्वालियर पश्चिमी बाईपास, संदलपुर नसरुल्लागंज बाईपास, सागर बाईपास के लिए राशि मिली है प्रधानमंत्री और केंद्रीय परिवहन मंत्री का आभार जताया गया है। एग्रीविजन का आयोजन किया जाएगा। किसानों की फसलों का उपार्जन चना, मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रही है। एमएसपी पर गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है। हम संकल्प पत्र को पूरा कर रहे हैं।
पशुपालन विभाग का कैबिनेट में चर्चा हुई है। 20 रुपए से 40 रुपए गाय के चारे के लिए अनुदान किया गया है, इससे गौशाला और गायों को काफी मदद मिलेगी। 5000 मिनिमम गायों की वृहद गौशाला बने इसके लिए पीपीपी मोड पर पॉलिसी का अनुमोदन किया गया है। मुख्यमंत्री पशुपालन योजना का डॉक्टर आंबेडकर पशुपालन विकास योजना नाम तय किया है 14 अप्रैल को इसको लॉन्च किया जाएगा।
आज की कैबिनेट गौ माता को समर्पित रही है। गोवंश बिहार बनाने के लिए पीपीपी मोड पर काम किया जाएगा। गौ विहार पीपीपी मोड पर बनाए जाएंगे। गौ विहार स्वावलंबी बनाए जाएंगे। इसके लिए जल्द काम शुरू होगा। इस साल 7-8 गौ विहार बनाए जाएंगे। कम से कम 5 हजार की क्षमता रहेगी। पशुपालन योजना के तहत सरकार 25 गाय या भैंस पर इकाई बनाएगी। इस पर सरकार अनुदान देगी।
एक किसान ऐसी आठ इकाई संचालित कर सकेगा।
पार्वती काली चंबल लिंक परियोजना को स्वीकृति
पार्वती काली चंबल लिंक परियोजना की भी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। 60 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी। 2932 करोड रुपए की राशि कैबिनेट ने स्वीकृति दी है। सरकारी स्कूल के सुधार के लिए भारत सरकार के उपक्रम से एमओयू साइन करने का फैसला किया है, जो भी खराब जर्जर स्कूल है उन्हें सुधारा जाएगा गुणवत्ता में सुधार के लिए काम किया जाएगा। विद्युत कंपनियों में कैश फ्लो बना रहे इसके लिए सरकार ने गारंटी जारी कर दी है। 12000 करोड़ से अधिक की नगद सुविधा सरकार की तरफ से जारी की गई है।
Read More: Share Market: शेयर मार्केट में तूफानी तेजी, Sensex 1600 अंक से ज्यादा का उछला, Nifty 22,607 पर…
Mohan Cabinet meetingमेडिकल कॉलेज पीपीपी मोड पर खोलने के लिए टेंडर डॉक्युमेंट को मंजूर किया गया है। लीज पर 25 एकड़ जमीन दी जाएगी जो भी इस योजना के तहत आएंगे उन्हें सरकार जमीन देगी। जिला अस्पतालों को प्राइवेट डेवलपर को ट्रांसफर करने का प्रावधान था। जिला अस्पताल सरकारी नियंत्रण में रहेंगे। मेडिकल कॉलेज को सुप्रीटेंडेंट और सिविल सर्जन संचालित करेंगे।