देश
Earthquake: एक बार फिर म्यांमार और भारत में भूकंप के झटको सें हिली धरती, देखे रिक्टर स्केल में क्या रही तीव्रता

Earthquake: म्यांमार और भारत में भूकंप के झटकों से सुबह-सुबह फिर धरती कांप गई। आज म्यांमार में अलसुबह करीब 3 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र म्यांमार में ही धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार:-
आज म्यांमार से पहले भारत के मेघायल जिले की धरती भूकंप के झटकों से हिली। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई। मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स इलाके के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे ही 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।
Follow Us