Railway Job: रेलवे में निकली 1 हजार से ज्यादा की वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन…
Railway Job रेलवे में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अपरेंटिस के 1003 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें फिटर, टर्नर समेत कई और ट्रेड शामिल हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
वैकेंसी डिटेल
वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) के लिए 185 पद
टर्नर के लिए 14 पद
फिटर के लिए 188 पद
इलेक्ट्रीशियन के लिए 199 पद
स्टेनोग्राफर (हिंदी) के लिए 08 पद
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के लिए 13 पद
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता निरीक्षक के लिए 32 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 10 पद
मशीनिस्ट के लिए 12 पद
मैकेनिक डीजल के लिए 34 पद
मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एवं एसी के लिए 11 पद
ब्लैकस्मिथ के लिए 02 पद
हैमरमैन के लिए 01 पद
मेसन के लिए 02 पद
पाइपलाइन फिटर के लिए 02 पद
बढ़ई के लिए 06 पद
पेंटर के लिए 06 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए 09 पद
वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर में रिक्त पद
क्या है एलिजिबिलिटी?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 3 मार्च 2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
Railway Jobउम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। अप्रेंटिसशिप नियमों के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।



