Toll Tax New Rate: कल से हाईवे पर सफर होगा महंगा! Toll Tax में होगी 5% की बढ़ोतरी – जानें नए रेट्स! – RGH NEWS
बिजनेस

Toll Tax New Rate: कल से हाईवे पर सफर होगा महंगा! Toll Tax में होगी 5% की बढ़ोतरी – जानें नए रेट्स!

Toll Tax New Rate 1 अप्रैल से दिल्ली जाना महंगा पड़ेगा, क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 अप्रैल से टोल रेट बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। घरौंडा (करनाल) और घग्गर (अम्बाला) टोल पर कार, जीप-वैन से वसूले जाने वाले टैक्स में 10 से 15 रुपए तक का इजाफा कर दिया गया है। वहीं हैवी वाहनों के पास में 750 से 1000 से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। घरौंडा में 1 अप्रैल से 195 सिंगल साइड और डबल के 290 रुपए वसूले जाएंगे। जबकि अभी तक कार से 185 रुपये सिंगल और अपडाउन के 280 रुपये टोल टैक्स वसूले जाते हैं।

 

इसके अलावा बस-ट्रक के लिए पास में 1 अप्रैल को 21750 रुपए देने होंगे, जबकि अभी तक यह टोल टैक्स पास के रूप में 21000 रुपये लगता रहा रहा है। लीन और 20 किमी दायरे में आने वाले इलाकों के लोगों के पास में 5 से 10 रुपये का इजाफा हुआ है। घग्गर टोल पर कार, जीव-वैन के रेटों में ‌5, मासिक पास में 145 रुपये और बस-ट्रक के पास में 475 रुपए बढ़े हैं।

पांच से दस रुपये तक बढ़ाई गई हैं दरें

टोल दरें पांच से दस रुपये तक बढ़ाई गई हैं, जबकि मासिक पास की दरों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। एनएचएआई मुताबिक, हर साल टोल के रेट में बदलाव होता है। 31 मार्च की रात 12 बजे से लखनऊ परिक्षेत्र के उन्नाव के नवाबगंज, बाराबंकी के अहमदपुर, बारा, शाहबपुर, अयोध्या के रौनाही, लखनऊ के दखिना, बहराइच के आनी, गुलालपुरवा, दुलारपुर, बलरामपुर के बड़ागांव, सुल्तानपुर के असरोगा, हरदोई के बल्लीपुर टोल पर नए रेट से टोल टैक्स देना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Pomegranate Juice Benefits: गर्मियों में जरूर पिएं अनार जूस, शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे..

वाराणसी-गोरखपुर NH-29 पर सफर करना होगा महंगा

 

इतना ही नहीं वाराणसी-गोरखपुर NH-29 एक्सप्रेस वे पर भी सफर महंगा होने जा रहा है। टोल में बढ़ोतरी 31 मार्च रात 12 बजे से लागू होगी। इस एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स की दरें वर्तमान दर से 5 फीसदी और बढ़ जाएंगी। अब यात्रा करने वालों की जेब ढीली होगी।

 

रोहतक से मकड़ौली और मदीना जाना होगा महंगा

Toll Tax New Rateरोहतक शहर से होकर निकलने वाले अलग-अलग हाईवे पर मकड़ौली और मदीना टोल बूथ पड़ते हैं। एक अप्रैल से इन टोल बूथों पर नया शुल्क लागू होने जा रहा है। NHAI की तरफ से 1अप्रैल से नई टोल दरें लागू होने जा रही हैं। नई दरों के तहत कार चालकों को 5 रुपये और बस व ट्रक चालकों को 10 रुपये अधिक शुल्क देना होगा। जानकारों की मानें तो NHAI पूरे देश में टोल टैक्स में इजाफा करने जा रही है।

Related Articles

Back to top button