धर्म

Nag Panchami 2026: आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय

Nag Panchami 2026  नाग पंचमी का पर्व भगवान शिव और नाग देवता की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और नाग दोष से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है। सावन मास में पड़ने वाली नाग पंचमी का महत्व और भी बढ़ जाता है।

 

 

इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ और कुछ सरल उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने की मान्यता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही आज हंस राजयोग, रवि योग और शुभ योग बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं पूजा- विधि और उपाय…

 

19 अगस्त को गुरु बृहस्पति करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, कर्क, कन्या, धनु, मीन और मिथुन राशि पर पड़ सकता है सकारात्मक प्रभाव

 

 

 

2026 में नाग पंचमी कब है? (Kab Hai Nag Panchami 2026)

वैदिक पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी के लिए जरूरी सावन शुक्ल पंचमी तिथि की शुरुआत 16 अगस्त को शाम 4 बजकर 51 मिनट पर होगी। साथ ही यह तिथि 17 अगस्त को शाम 5 बजे तक मान्य रहेगी। उदयातिथि के आधार पर नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा।

 

नाग पंचमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक 17 अगस्त को नाग पंचमी के दिन पूजा के लिए आपको 2 घंटे 37 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा। आप उस दिन सुबह में 5 बजकर 51 मिनट से सुबह 8 बजकर 29 मिनट के बीच नाग देवता की पूजा कर सकते हैं।

 

 

18 सितंबर को मंगल करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, मेष, मीन, वृष और तुला राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग

 

नाग पंचमी पूजा विधि

सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूजा स्थल की सफाई करें।

भगवान शिव और नाग देवता का ध्यान करते हुए पूजा का संकल्प लें।

नाग देवता की तस्वीर या प्रतिमा पर जल और दूध अर्पित करें।

रोली, अक्षत, चंदन, फूल और दूर्वा चढ़ाएं।

धूप और दीप जलाकर नाग देवता की आरती करें।

भगवान शिव को भी जल, बेलपत्र और फूल अर्पित करें।

नाग देवता से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और सभी संकटों से रक्षा की प्रार्थना करें।

अंत में प्रसाद वितरित करें।

नाग पंचमी का मंत्र

“ॐ नमः शिवाय” का जाप करने के साथ नाग देवता के मंत्र का जाप कर सकते हैं—

“ॐ नागदेवताभ्यो नमः।”

 

नाग पंचमी के आसान उपाय

1. नाग देवता को दूध अर्पित करें

 

 

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की प्रतिमा या चित्र पर श्रद्धापूर्वक दूध, जल और फूल अर्पित करें। जीवित सांप को दूध न पिलाएं।

 

2. भगवान शिव का अभिषेक करें

 

Nag Panchami 2026शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध अर्पित करके भगवान शिव का पूजन करें। इसके बाद “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें

ख़बर शेयर करें:

Back to top button