CG News: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के खाते में आज आएंगे 40 करोड़ से ज़्यादा रुपये, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन खाते में करेंगे ट्रांसफर…

CG News छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज 86,462 श्रमिकों बड़ी सौगात देंगे। मंत्री देवांगन ने आज 40 करोड़ 48 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि अंतरित करेंगे। यह राशि श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी।
CG News आपको बता दें कि श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन नवा रायपुर स्थित बीओसी भवन में दोपहर 12 बजे बोर्ड की बैठक करेंगे। इसके बाद, दोपहर एक बजे श्रमिकों को आर्थिक सहायता राशि अंतरित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज किस योजना के तहत राशि अंतरित करेंगे?
श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज 40 करोड़ 48 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत श्रमिकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजेंगे।
इस कार्यक्रम में कितने श्रमिकों को सहायता मिलेगी?
इस कार्यक्रम के तहत 86,462 श्रमिकों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
सहायता राशि श्रमिकों के खातों में कैसे जाएगी?
सहायता राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।
CG Newsयह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत आयोजित किया जाएगा, जिससे राज्य के श्रमिकों को बड़ी राहत मिल सकेगी।