देश

Jammu Kashmir: बड़ा सड़क हादसा, टनल की दीवार से टकराई यात्रियों से भरी बस, 12 लोग थे सवार…

Jammu Kashmir जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से खतरनार सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां रामबन जिले में बुधवार रात एक बस हादसे का शिकार हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा नवयुग सुरंग के अंदर हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस नवयुग सुरंग के भीतर दीवार से टकराकर पलट गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, ये हादसा जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार की रात को हुआ है। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये बस जम्मू से श्रीनगर जा रही थी। रास्ते में बस काजीगुंड-बनिहाल सुरंग की दीवार से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए काजीगुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानें नवयुग सुरंग के बारे में

Jammu Kashmirबनिहाल काजीगुंड रोड नवयुग सुरंग केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित ये सुरंग 1,790 मीटर की ऊंचाई पर पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में बनिहाल दर्रे के नीचे बनाई गई है। इस सुरंग का निर्माण साल 2011 से लेकर 2021 के बीच किया गया था। इस सुरंग की लंबाई 8.45 किलोमीटर है जो कि भारत की सबसे लंबी सुरंगों में से एक है। इस सुरंग की मदद से श्रीनगर और जम्मू के बीच की दूरी को 16 किलोमीटर तक कम कर देती है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button