Traffic police rules: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बड़ा जुर्माना! जेब तो खाली होगी ही साथ में लाइसेंस भी सस्पेंड.. देखे नया नियम किन-किन लोगों पर भी कसेगी नकेल – RGH NEWS
देश

Traffic police rules: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बड़ा जुर्माना! जेब तो खाली होगी ही साथ में लाइसेंस भी सस्पेंड.. देखे नया नियम किन-किन लोगों पर भी कसेगी नकेल

Traffic police rules:ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हो जाये सतर्क, क्योंकि अब नियम का उलंघन करने पर भारी जुर्माना देना पड़ेगा भचालान। साथ ही आपको बता दे की ट्रैफिक चालान के रेट भी बढ़ चुके हैं, ऐसे में अब एक गलती करने पर आपकी जेब पर तगड़ा  पड़ेगा असर और लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। यह नियम 1 मार्च से लागू हो चुके हैं।

 

Read More:  Delhi Budget 2025: दिल्ली विधानसभा में बजट पेश कर रहीं सीएम रेखा गुप्ता, पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये का बजट हुआ पेश…

Traffic Rules

*देखे कौन से नियम तोड़ने पर कितना चालान भरना होगा.*

1. हेलमेट न पहनने और फोन यूज करने पर करना होगा कितना भुगतान

जैसे की आप लोगो ने अक्सर देखा हो कि वो बाइक या स्कूटी चलाते वक्त हेलमेट नहीं लगाते हैं। ऐसा करना कहीं न कहीं जानलेवा साबित हो सकता है। अब इस पर ट्रैफिक नियम भी सख्त हो गए हैं। जो लोग हेलमेट नहीं लगाते उन्हें अब 1000 रुपये का चालान देना होता है। वहीं जो लोग गाड़ी चलाते हुए फोन इस्तेमाल करते हैं उन्हें भी 5000 रुपये का भुगतान करना होगा।

 

 

2. ओवर स्पीडिंग करना बढ़ा देगा मुश्किल

कई लोगों को ओवर स्पीडिंग और कट मारने का काफी जूनून होता है जिसके कारण दूसरों को भी सड़क पर परेशानी होती है  नए ट्रैफिक नियम के अनुसार, जो लोग तेज गाड़ी चलाते हैं उन्हें अब 5000 रुपये का चालान भरना होगा। जिन लोगों का पॉल्युशन एक्सपायर हो गया है उन्हें भी सतर्क होने की जरूरत है क्योंकि पॉल्युशन न होने पर 10000 रुपये का भुगतान करना होगा।

 

 

3. शराब पीकर गाड़ी चलाना खतरनाक

शराब पीकर गाड़ी चलाना हर तरह से खतरनाक है, ऐसा करने पर जान का भी खतरा होता है और ट्रैफिक पुलिस भी इस पर सख्त हो गई है। नए नियम के अनुसार, अब शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10,000 रुपये का चालान भरना होगा। जेब तो खाली होगी ही इसके अलावा उन लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया जाएगा।

Read More:Gold-Silver Price Today; सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट, अब इतने रुपए का मिलेगा 10 ग्राम का गोल्ड..

इन लोगों पर भी नजर रहेगी तेज

Traffic police rules   अब जिन लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हैं उन्हें 5000 रुपये का चालान देना होगा। इंश्योरेंस नहीं है तो 2000 रुपये का चालान देना होगा। ट्रिपल राइडिंग पर 1000 रुपये का होगा चालान सिग्नल तोड़ने पर 5000 रुपये का चालान और सीट बेल्ट न लगाने पर 1000 रुपये का चालान देना होगा।

Related Articles

Back to top button