*✍️सब्जी काटने वाले परसुल से पत्नी की हत्या, पत्नीहंता गिरफ्तार....!!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️सब्जी काटने वाले परसुल से पत्नी की हत्या, पत्नीहंता गिरफ्तार….!!!!*

 

● *#केडार थानाक्षेत्र की घटना, आरोपी भेजा गया रिमांड पर*….

RGHNEWS थाना केडार अन्तर्गत ग्राम भकुर्रा में रहने वाली *लकेश्वरी बंजारा (उम्र 36 वर्ष) की उसके पति चन्द्रकुमार बंजारा (उम्र 30 वर्ष)* द्वारा दिनांक 23.03.2021 के दोपहर घर में आपसी घरेलू विवाद पर सब्जी काटने के धारधार परसुल से सिर के पीछे चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया, आरोपी को केडार पुलिस गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार मृतिका लकेश्वरी बंजारा के पति की मृत्यु के बाद उसके देवर चन्द्रकुमार बंजारा उसे पत्नी बनाकर रखा था । लकेश्वरी का उसके पूर्व पति की ओर से 15 साल की लड़की तथा चन्द्रकुमार बंजारा की ओर से 08 साल की लड़की थी । आरोपी चन्द्रकुमार बंजारा को उसके परिवारवाले झगडेलू व गुस्सैल प्रवृत्ति का बताते हैं, जिस कारण एक ही घर में होने के बावजूद परिवारवाले चन्द्रकुमार बंजारा से कोई ज्यादा बातचीत नहीं करते थे । दिनांक 23.03.2021 को घर के हॉल में चन्द्रकुमार बंजारा और उसकी लकेश्वरी बंजारा को घरेलू विवाद को झगड़ा कर रहा था, उसकी छोटी बेटी घर पर थी, बाकी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे । पति-पत्नी का झगड़ा काफी बढ़ गया और चन्द्रकुमार धारधार परसुल से उसकी पत्नी के सिर के पीछे वारकर दिया, ज्यादा रक्तस्राव होने से लकेश्वरी बंजारा सीएचसी सारंगढ़ ले जाते समय फौत हो गई । सीएचसी सारंगढ़ की तहर्रिर पर थाना सारंगढ़ में बिना नम्बरी मर्ग कायम कर पंचानामा कार्यवाही किया गया । घटनास्थल थाना केडार क्षेत्र का होने से बिना नम्बरी मर्ग डायरी जांच के लिये प्राप्त होने मर्ग क्रमांक 02/2021 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच पर गवाहों के कथन से दिनांक 23.03.2021 को आरोपी चन्द्रकुमार बंजारा पिता गंगाराम बंजारा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भकुर्रा थाना केडार के विरूद्ध अप.क्र. 24/2021 धारा 302 भादवि कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button