*✍️जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता टीम के द्वारा सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरभाठा से आरोपी को जेल दाखिल किया गया…*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी माननीय कलेक्टर रायगढ़ श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती मंजूश्री कसेर के निर्देशन में आज दिनांक 24-03- 2021 को जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना सारंगढ़ क्षेत्र के बरभाठा गांव में जीवन कुर्रे नाम का व्यक्ति अपने घर से अवैध महुआ शराब बनाकर और उसे पाउच में पैकिंग कर बिक्री कर रहा है।। तत्काल उड़नदस्ता टीम द्वारा प्लानिंग के तहत जीवन कुर्रे के घर में छापामार कार्यवाही की.. घर की तलाशी में एक जरीकेन में 20 लीटर महुआ शराब एवं 12 पाउच में महुआ शराब मात्रा लगभग 2 लीटर कुल 22 लीटर महुआ शराब एवं पाउच पैकिंग की मशीन साथ ही पाउच बनाने की रॉयल मारका वाली प्लास्टिक का एक बंडल जप्त किया गया.. तथा मौके पर लगभग 100 किलो महुआ लहान नष्ट किया गया ..22 लीटर महुआ शराब के साथ अन्य अवैध सामग्री जप्तकर आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) एवं 59(क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु देर शाम को न्यायालय में पेश किया गया माननीय न्यायालय ने जेल दाखिला का आदेश दिया।।
उक्त कार्यवाही मे जिला आबकारी उड़नदस्ता सहायक प्रभारी रंजीत कुमार गुप्ता ,आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिदार एवं आशीष उप्पल तथा हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदरलाल प्रधान जितेश नायक श्रीकांत राठौर प्रभुवन बघेल नगर सैनिक कन्हैया साहू निर्मल साव, अजय कसेर, धर्मेंद्र साव एवं महिला सैनिक सुनीता निराला शामिल रहे।।



