छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल ने जारी की रिपोर्ट….कोरोना से मौत के मामले में छत्तीसगढ़ अब तीसरे नम्बर पर…पढ़िए पूरी खबर..*

RGHNEWS कोरोना संक्रमण से मौत के मामले में छत्तीसगढ़ अब तीसरे नंबर पर आ गया है। 24 घंटे में कोरोना से मौत की रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल ने जारी किया है।रिपोर्ट के मुताबिक पहले नंबर पर महाराष्ट्र है, इसके बाद पंजाब और तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ है। महाराष्ट्र में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 132 संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में 20 मरीजों की उपचार के दौरान सांस थम गई।मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 1910 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बीते 24 घंटे में 460 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 20 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3982 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।



