*✍️भीषण हादसा! कबड्डी मैच के दौरान लोगो पर गिरी गैलरी...* – RGH NEWS
देश

*✍️भीषण हादसा! कबड्डी मैच के दौरान लोगो पर गिरी गैलरी…*

RGHNEWS तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण हादसा हुआ है. 47वां राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी के प्रारंभ उत्सव के दौरान भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हुई थी. अचानक एक गैलरी टूटकर गिर गई. करीब 1500 लोग गिर गए. इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए हैदाराबाद भेजा गया है.सूर्यापेट के एसपी ने कहा कि अभी तक कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है और घायलों का इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि जाहिर तौर पर कमजोर लकड़ी और दूसरे मटेरियल से बने स्ट्रक्चर की वजह से ये हादसा हुआ. हालांकि, दुर्घटना का सही कारण जांच के बाद ही पता चलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button