*✍️JSPL फाउंडेशन जेपीएल तमनार द्वारा विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन.... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️JSPL फाउंडेशन जेपीएल तमनार द्वारा विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन….

“05 आर” रिड्यूस, रीयूज, रिचार्ज, रिसाइकिल एवम् रिस्पेक्ट पर की गई विस्तृत परिचर्चा*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी तमनार- विश्व जल दिवस 22 मार्च के अवसर पर जेएसपीएल फाउंडेशन, जेपीएल तमनार द्वारा जेपीएल तमनार के निकटस्थ ग्रामों रेगांव, झिंकाबहाल, महलोई, कोंडकेल व ग्राम कसडोल में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल कि उपयोगिता के विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं, ग्रामीण जनों एवम् बच्चों को जल की हमारे जीवन पर महत्व और वर्तमान परिपेक्ष्य में इसकी समस्या परिचर्चा की गई। परिचर्चा के दौरान यह बताया गया कि जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते। जल की एक एक बूंद को बचाए रखने के लिए हमें उपयुक्त उपाय सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे कि आने वाले समय में जल की समस्या से हमें मुक्ति मिल सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button