CG Third Gender Sarpanch: छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार किन्नर बनी सरपंच…..

CG Third Gender Sarpanch: समाज में थर्ड जेंडर के रूप में पहचाने जाने वाले किन्नर समुदाय को अक्सर शादियों, जन्मोत्सव और त्योहारों पर नाचने-गाने और आशीर्वाद देने का कार्य करते देखा जाता है।
कई बार इस समुदाय के लोग ट्रेनों और बाजारों में भी मदद मांगते नजरआते हैं। लेकिन अब किन्नर समुदाय की भागीदारी राजनीति में भी बढ़ रही है। विधानसभा और नगरीय निकाय चुनावों के बाद अब पंचायत चुनावों में भी उन्होंने सफलता हासिल करनी शुरू कर दी है।
सोनू उरांव ने रचा इतिहास
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ से थर्ड जेंडर सोनू उरांव ने सरपंच पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने पूर्व सरपंच गौरी सिंह को हराकर नया इतिहास रच दिया। सोनू ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह केवल उनकी नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ की जनता की जीत है।
लगातार संघर्ष के बाद मिली सफलता
इस चुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें दो पूर्व सरपंच भी शामिल थीं। लेकिन सभी को हराकर सोनू उरांव ने जीत हासिल की। यह पहला मौका नहीं था जब सोनू चुनावी मैदान में उतरी थीं।
2013 में उन्होंने मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ा था।
इसके अलावा, पिछले पंचायत चुनाव में भी उन्होंने सरपंच पद के लिए कोशिश की थी।
CG Third Gender Sarpanchहालांकि, दोनों ही चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन सोनू ने हार नहीं मानी और फिर से चुनाव लड़ा और आखिरकार इस बार सफलता मिली।



