Chattisgarh top news: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chattisgarh top news: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Chattisgarh top news दुर्ग पुलिस ने झारखंड के गुमला जिले से 2 आरोपियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। झारखंड से अफीम लाकर खपा रहे थे। आरोपियों के पास से करीब 15 लाख रुपए की अफीम, मोबाइल और कैश जब्त किया गया है। पुलिस अब इससे जुड़े बाकी लोगों की तलाश कर रही है।

 

जांच में सामने आया कि, झारखंड से अफीम लाकर दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने एंड टू एंड जांच करते हुए पूरे नेटवर्क को समझने की कोशिश की। इसी दौरान सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू की भूमिका भी सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 12 मई को गिरफ्तार कर लिया।

 

read more Chhattisgarh news: जांजगीर-चांपा में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, गांव में पसरा मातम

 

 

कुम्हारी में हो रही थी खरीदी-बिक्री

 

कुम्हारी थाना इलाके में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खरीदी-बिक्री कर रहे हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ में आरोपी राजकेश्वर साहू से कई अहम जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की।

 

लंबे समय से कर रहे थे तस्करी

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से अवैध तरीके से अफीम की तस्करी कर रहे थे। झारखंड से मादक पदार्थ लाकर दुर्ग जिले में बेचने का काम किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 

Chattisgarh top newsइस मामले में थाना कुम्हारी में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ख), 27(क) और 29 के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button