Bilaspur news: बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल के संकट से लोग परेशान, सैकड़ों पंप हुए ड्राई – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Bilaspur news: बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल के संकट से लोग परेशान, सैकड़ों पंप हुए ड्राई

Bilaspur news बिलासपुर से पेट्रोलियम संकट की बड़ी खबर सामने आई है। ईरान-इजरायल तनाव के बीच अब इसका असर भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया जा रहा है। बिलासपुर जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से करीब 8 पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। कई पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते लोगों को बिना फ्यूल लिए वापस लौटना पड़ रहा है।

 

अचानक बढ़ी मांग और सप्लाई चेन में आई रुकावट

जानकारी के मुताबिक, अचानक बढ़ी मांग और सप्लाई चेन में आई रुकावट के कारण यह स्थिति बनी है। जिले में जितनी खपत है, उसके मुकाबले पर्याप्त पेट्रोलियम आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। इसका असर सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी इसी तरह की समस्या देखी जा रही है।

 

8 पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं

बिलासपुर जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से करीब 8 पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। पेट्रोल पंपों पर सुबह से लंबी कतारें लग रही हैं। कई वाहन चालक एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए। रोजमर्रा के कामकाज, परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ने लगा है। जिन लोगों को रोजाना यात्रा करनी पड़ती है, उनके लिए यह स्थिति चिंता का कारण बन गई है।

 

स्थानीय लोगों ने बताई परेशानी

Bilaspur newsस्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक ईंधन संकट से काफी परेशानी हो रही है। कई लोग जरूरत से ज्यादा फ्यूल भरवाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मांग और बढ़ रही है। इसी वजह से उपलब्ध स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है।

Related Articles

Back to top button