छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ में आज से लगातार 3 दिनों तक बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट..

Chhattisgarh Rainfall छत्तीसगढ़ के मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (गुरुवार) 20 से 22 फरवरी तक बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम (Chhattisgarh Rainfall) और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इससे ठंडी का असर फिर से बढ़ सकता है, हालांकि कड़ाके की ठंड का असर नहीं होगा। अचानक से मौसम में हुए बदलाव का असर लोगों की हेल्‍थ पर पड़ सकता है।

 

पिछले 24 घंटे में कितना बदला मौसम

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Chhattisgarh Rainfall) में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। बुधवार को बालोद जिला प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां दिन का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

रायपुर में सामान्य से अधिक तापमान

Chhattisgarh Rainfallरायपुर में बुधवार 19 फरवरी को दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस (Chhattisgarh Rainfall) दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। वहीं, रात का तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा था। आज 20 फरवरी को रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है और दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Related Articles

Back to top button