Devendra Yadav got bail: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मिली जमानत... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Devendra Yadav got bail: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मिली जमानत…

Devendra Yadav got bail बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव रायपुर की जेल में बंद है । अब उन्हें जमानत मिल गई है । सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के निर्देश जारी कर दिए हैं।

माना जा रहा है कि स्थानीय प्रक्रिया के बाद शुक्रवार शाम तक देवेंद्र यादव रायपुर जेल से बाहर आएंगे। मई 2024 में बलौदा बाजार में सतनामी समाज के विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर और एसपी ऑफिस जला दिए गए थे । इस मामले में भीड़ को भड़काने आंदोलन में आंदोलनकारी का साथ देने का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर केस दर्ज किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट से इस केस को लेकर दिए गए दिशा निर्देश से जुड़े दस्तावेज बलौदा बाजार की अदालत में पेश किए जाएंगे ।

Related Articles

Back to top button