देश

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timing: रामलला के दर्शन करने का समय में हुआ बड़ा बदला, अब इस समय पर खुलेंगे राम राजा के कपाट..

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timing अयोध्या। अगर आप भी रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ की वजह से अयोध्या में लगातार भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी, जिसे देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रभु राम के दर्शन अवधि बढ़ाकर सुबह 5:00 से रात्रि 11:00 तक दर्शन का समय तय किया था। लेकिन, अब सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 तक रामलला का दर्शन राम भक्त कर सकेंगे। 6 फरवरी से नया समय लागू कर दिया गया है।

सुबह 4:00 बजे मंगला आरती होगी। मंगला आरती के बाद भगवान का पट बंद किया जाएगा। फिर सुबह 6:00 बजे श्रृंगार आरती होगी। इसके बाद राम भक्त प्रभु राम का दर्शन रात 10:00 बजे तक अनवरत करते रहेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि, प्रयागराज महाकुंभ से लगातार श्रद्धालु लाखों की संख्या में प्रभु राम का दर्शन पूजन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन दो से तीन लाख लोग प्रभु राम का दर्शन पूजन भी कर रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timingमकर संक्रांति से लेकर अभी तक लगभग 50 से 60 लाख भक्तों ने प्रभु राम का दर्शन पूजन भी किया है। साथ ट्रस्ट द्वारा दी जा रही व्यवस्थाओं का श्रद्धालुओं ने सराहना भी की है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि, दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। अब 6 फरवरी से भक्त सुभाषित बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रभु राम का दर्शन कर सकेंगे। मिश्रा ने बताया कि मकर संक्रांति से लेकर अभी तक लगभग 50 लाख भक्तों ने प्रभु राम का दर्शन पूजन किया है। भक्तों के लिए अनेक सुविधाएं राम मंदिर ट्रस्ट ने दी है श्रद्धालुओं के लाकर से लेकर व्हीलचेयर तक की व्यवस्था निशुल्क राम मंदिर ट्रस्ट दे रहा है।

Related Articles

Back to top button