छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

GST Scam in Chhattisgarh: CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी मामले में GST के दो अफसर को किया गिरफ्तार …

GST Scam in Chhattisgarhराजधानी रायपुर में CBI ने सेंट्रल जीएसटी के दो अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने CGST के दो अधिकारियों को 5 लाख रुपये लेते हुए रंगों हाथ पकड़ा है. इस कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने CGST के अधीक्षक भरत सिंह और विनय राय गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उन्हें विशेष कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड पर लिया है

सीबीआई ने ऐसे बिछाया जाल

दरअसल, CBI की टीम ने CGST के दोनों अधिकारियों को देर रात तेलीबांधा इलाके में स्थित करेंसी टावर के पास जाल बिछाकर गिरफ्तार किया. इसके लिए सीबीआई की टीम ने पहले जाल बिछाया. टीम ने कारोबारी लाल चंद को 5 लाख रुपए केमिकल लगाकर दिया. इसके बाद सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों को वीआईपी रोड में बुलाया, जहां पैसा लेते हुए रंगे हाथ सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने पूछताछ के लिए इन्हें 5 दिन की रिमांड पर लिया है. पूछताछ के लिए अन्य लोगों की भी तलब की जा सकती है. कोर्ट में इनकी अगली पेशी 5 फरवरी को की जाएगी.

सेंट्रल जीएसटी की टीम द्वारा मांगी गई 34 लाख की रकम से परेशान कारोबारी लाल चंद ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी. इसके बाद सीबीआई टीम ने CGST के अधिकारियों ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया. फिर उन्हें कारोबारी लाल चंद के माध्यम से वीआईपी रोड में बुलाया, जहां पैसा लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया.

 

जानिए क्या है पूरा मामला...

GST Scam in Chhattisgarhमीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्ग में लालचंद अठवानी की द वर्ल्ड ऑफ ब्यूटी के नाम से कंपनी है. यहां पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बीते 28 जनवरी को छापा मारा था. इस दौरान वहां मौजूद दस्तावजों को जब्त किया गया. दस्तावेज में खामियां पाईं गईं. इसके बाद सेंट्रल जीएसटी रायपुर के अधीक्षक भरत सिंह ने विनय राय के माध्यम से लाल चंद को केस को निपटाने के लिए ऑफर दिया गया. इस दौरान कारोबारी से लाल चंद से 34 लाख रुपए की डिमांड की गई

Related Articles

Back to top button