Cg News: छत्तीसगढ़ में 7वीं के छात्र का गला काटकर हत्या, जाने पूरा मामला – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में 7वीं के छात्र का गला काटकर हत्या, जाने पूरा मामला

Cg News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 7वीं के छात्र का गला काटकर मर्डर कर दिया गया। छात्र के सिर पर भी गहरे चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 4 दिन से लापता था। जंगल में उसकी लाश मिली है। मौके से चाकू भी मिला है। मामला पटना थाना क्षेत्र के चंपाझर का है। ​

मिली जानकारी के मुताबिक ​​​​​​पुलिस ने मर्डर केस में 2 छात्रों को पूछताछ के लिए पटना थाने बुलाया था। पूछताछ के बाद उसमें से एक 14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, चंपाझर निवासी अमन सिंह (12) कक्षा सातवीं का छात्र था। 20 नवंबर को वह साइकिल से ब्रेड बेचने निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और स्कूल के दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद छात्र के पिता रमेश सिंह ने 20 नवंबर की शाम पटना थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। उससे जुड़े हर किसी से पूछताछ की, लेकिन कुछ खास पता नहीं चला।

Related Articles

Back to top button