छत्तीसगढ़ में बंद हो रहे सरकारी स्कूल, निजी स्कूलों का बढ़ रहा क्रेज, जाने आखिर क्या है वजह?

Cg News: छत्तीसगढ़ के राजधानी में पिछले कुछ सालों में निजी स्कूलों का क्रेज बढ़ा है। स्थिति यह है कि सरकारी स्कूलों की संख्या में कमी आई है। ठीक इसके विपरीत निजी स्कूलों की संख्या बढ़ी है। यह बात सरकारी डाटा से साबित होती है।
105 सरकारी स्कूल हुए बंद
सरकारी स्कूलों बंद होने का सबसे बड़ा कारण शिक्षकों की कमी है। दूसरी ओर, शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने के बाद अभिभावकों ने निजी स्कूलों को प्राथमिकता देनी शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा के संकेतकों पर डाटा रेकॉर्ड करने के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली प्लस विकसित की है। मार्च 2024 की स्थिति में यूडाइज 2021-22 का डाटा सामने आया है।

वर्ष 2017-18 में प्रदेश में कुल 48848 सरकारी स्कूल थे
इनकी तुलना में प्रदेश में निजी स्कूलों की संख्या 6667 थीं। जबकि वर्ष 2021-22 के आंकड़ों में काफी बदलाव देखने को मिला। इन वर्षों में 105 सरकारी स्कूल बंद हुए। जबकि, 396 निजी स्कूलों की संख्या में वृद्धि हुई। वहीं,
पुरे भारत में कुल स्कूल की संख्या
पूरे भारत की बात करें तो देश में 10 लाख 22 हजार 386 सरकारी और 3 लाख 35 हजार 844 निजी स्कूल हैं।



