Business

Share News: सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, सुबह 200 अंक था नीचे

Share News सेंसेक्स आज यानी 8 अक्टूबर को करीब 500 अंकों की तेजी के साथ 81,570 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 170 अंक की तेजी है, ये 24,970 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट है। IT और ऑटो सेक्टर को छोड़कर सभी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

Share News एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.20% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 7.38% की गिरावट और चीन का शंघाई कम्पोजिट 4.81% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
7 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.94% गिरकर 41,954 पर और नैस्डैक 1.18% गिरकर 17,923 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.96% गिरकर 5,695 पर बंद हुआ।
NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 अक्टूबर को ₹8,293.41 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹13,245.12 करोड़ के शेयर खरीदे।

Related Articles

Back to top button