PM किसान सम्मान निधि योजना कि 18वी किस्त जारी, इतने करोड़ किसानों ने उठाया लाभ?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 5 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करेंगे. केंद्र सरकार ने किसानों के हित में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों के खाते में कुछ रकम भेजी जाती है। ये रकम किस्तों में दी जाती है। इस बार 9.5 करोड़ किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी जाएगी. यानी कुल 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.
Read more:रेलवे ने लिया बड़ा फैसला.. 3 महीने तक यात्रियों को लगेगा झटका, जाने कब से कब तक रद्द रहेंगी ट्रेनें??
‘ PM किसान योजना ‘ का मुख्य उद्देश्य :-
यह योजना किसानों और उनके परिवारों को सहायता देने के लिए शुरू किया गया था। पहले इस योजना को तेलंगाना सरकार ने रायथु बंधु योजना नाम से लॉन्च किया था। जिसमें किसानों को सीधे इसकी रकम दी जाती थी। उस समय खाते में पैसे नहीं आते थे।
इसके बाद 1 फरवरी 2019 को भारत के 2019 के अंतरिम केंद्रीय बजट में इस योजना को राष्ट्रव्यापी परियोजना के तौर पर लागू कर दिया गया। पीएम मोदी ने 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इस योजना की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि इस योजना में किसानों को 4 में 3 किस्तें दी जाती हैं, जिसमें दो-दो हजार रुपये मिलते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
“11 करोड़ ” से अधिक किसान इस योजना का उठा रहे लाभ
इस योजना के शुरू होने से लेकर अब तक 17 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को जारी की जाएगी। 18वीं किस्त में 20 हजार करोड़ रुपये बांटे जाएंगे।
पहली किस्त से अब तक कुल 3.45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जारी किए जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार :- 11 करोड़ से ज्यादा किसान इसका लाभ ले रहे हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो ये ऐसा राज्य है जहां पर इस योजना के तहत सबसे ज्यादा रुपये दिए गए।
Read more:कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
आवश्यक शर्ते :-
आपको बता दें कि इस योजना के लाभार्थी बनने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है। इसमें वह किसान शामिल हैं जिसने पास खेती करने के लिए जमीन है। ये जमीन 2 हेक्टेयर तक होनी चाहिए। इससे ज्यादा वालों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।



