रेलवे ने लिया बड़ा फैसला.. 3 महीने तक यात्रियों को लगेगा झटका, जाने कब से कब तक रद्द रहेंगी ट्रेनें??
TRAIN CENCELLED : रेलवे एक बार फिर बढ़ेगी परेशानी क्योंकि दिसंबर में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के कारण रेलवे ने 3 महीने के लिए 18 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इससे पंजाब, यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों की मुस्किले बढ़ सकती है आइये जानते है कब से कब तक 18 ट्रेने रहेंगी रद्द
TRAIN CENCELLED
1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेंगी ट्रेने…!
दिसंबर में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के कारण रेलवे ने यह फैसला लिया है। इस लिस्ट में हरिहरनाथ एक्सप्रेस, ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के नाम शामिल होंगे।

New Delhi -जालंधन इंटरसिटी रद्द
रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एनके झा का कहना है कि भारतीय रेलवे ने जांलधर से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14681-82) को भी रद्द करने का फैसला किया है। यह ट्रेन जालंधर से अंबाला होते हुए नई दिल्ली आती है। इस ट्रेन से तकरीबन 500 लोग हर रोज सफर करते हैं। खबरों के अनुसार यह ट्रेन 1 दिसंबर 2024 से 1 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
अंबाला कैंट से बरौनी जाने वाली हरिहरनाथ एक्सप्रेस (14523-24) 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक कैंसिल कर दी गई है। वहीं लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (14615-16) 7 दिसंबर 2024 से 22 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
Read more:कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
TRAIN CENCELLED
UP-बिहार जाने वाले यात्रियों कि परेशानी बढ़ी…!!
हरिहरनाथ एक्सप्रेस कैंसिल होने से यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। यह ट्रेन हरियाणा के अंबाला कैंट से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन तक चलती है। इसके अलावा ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस की भी काफी मांग रहती है। सर्दियों में ट्रेनों की लेट होने और हादसों के ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।



