*✍️सावधान!छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट ,29 में से 19 मौतें, CM भूपेश ने भी कोरोना को लेकर दिया है ये बड़ा आदेश....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️सावधान!छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट ,29 में से 19 मौतें, CM भूपेश ने भी कोरोना को लेकर दिया है ये बड़ा आदेश….*

RGHNEWS सावधान रहें और दुसरो को भी रखे क्योंकि कोरोना संक्रमण के मामले पूरी दुनिया सहित भारत में फिर बढ़ रहे हैं। इस समय सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। चिकित्सक ,विश्व स्वास्थ्य संगठन ,यूनीसेफ सभी बार -बार आगाह कर रहे हैं कि संक्रमण से बचने के लिए अभी सार्वजनिक स्थलों में मास्क पहनना, दूसरों से दो गज की सुरक्षित दूरी रखना,भीड़ से बचना और हाथों की साबुन पानी से सफाई करना जरूरी है।राज्य में गत सप्ताह के डेथ आडिट रिव्यू में यह तथ्य सामने आया कि मृतकों में 65 प्रतिशत व्यक्ति 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। गत सप्ताह हुई 29 मृत्यु में सें 19 मृतक इसी श्रेणी के थे और कोमार्बिड थे। समिति के सदस्य डाॅ सुंदरानी ने कहा कि इसीलिए बार बार सभी को आगाह किया जाता है कि बुजुर्ग और ऐसे व्यक्ति जिन्हे किसी भी प्रकार की अन्य कोई बीमारी है उन्हे विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।उन्होने कहा कि युवा एवं बच्चों को बुजुर्गाें से दूरी रखनी चाहिए क्योंकि वे स्वयं यदि संक्रमित होंगे तो बिना लक्षण वाले हो सकते हैं और प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने के कारण ठीक भी हो जाते हैं लेकिन बुजुर्ग उनसे आसानी से संक्रमित हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट और महाराष्ट्र बॉर्डर में कोरोना की थर्मल स्क्रीनिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा है कि जब तक हम कोरोना पर विजय प्राप्त नही कर लेते तब तक इससे बचने के लिए मास्क पहने, सोशल और फिजिकल डिस्टेंस का पालन करें, थोड़ी-थोड़ी देर में हाथों को धोते रहने से ही हम कोरोना को रोकने में काफी हद तक सफल हुए हैं ओर आगे भी इसका पालन करते हुए इसकी रोकथाम कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button