देश
*✍️खुशखबरी!1 मार्च 2021 तक फ्री फास्टैग देने का किया ऐलान,770 टोल प्लाजा में मुहैया…*

RGHNEWS नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1 मार्च 2021 तक फ्री फास्टैग देने का ऐलान किया है। पहले इसे लगाने के लिए 100 रुपए चार्ज लगता था। यह सुविधा देश भर के 770 टोल प्लाजा में मुहैया कराया जाएगा। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा वाहन मालिकों को FASTag खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है।
मौजूदा समय में FASTag 87 फीसदी जगहों में लग गया है।केवल 2 दिन में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जिसमें 100 से अधिक टोल प्लाजा में 90 फीसदी तक कैश लेस हो गया है। 17 फरवरी 2021 तक FASTag के जरिए टोल प्लाजा में 60 लाख ट्रांजैक्श हुए है और इनके जरिए 95 करोड़ से ऊपर की कमाई हुई है।



