*✍️डिजिटल ट्रांजेक्शन को आसान करने की कोशिस,लोग पूरी तरह डिजिटल पेमेंट पर निर्भर…*

RGHNEWS डिजिटल ट्रांजेक्शन का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद डिजिटल पेमेंट एक जरूरत बन गई है. अब लोग पूरी तरह डिजिटल पेमेंट पर निर्भर रहने लगे हैं. हालांकि, डिजिटल ट्रांजेक्शन को लेकर आए दिन कुछ न कुछ समस्याएं भी होती रहती है. इसी के मद्देनजर अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) ने बैंकिंग सेक्टर में तेजी से डिजिटल अपनाने के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे ढांचों को और बेहतर करने के लिए एक कंपनी की स्थापना पर विचार कर रही है. इसकी जानकारी दो बैंकों ने दी है. लेंडर ने डिजिटल बैंकिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्प.की स्थापना और अन्य सुविधाओं के लिए संसाधनों की तलाश शुरू कर दी है.
बैंकों को उम्मीद है कि महामारी के कारण बैंकिग सर्विस को लेकर कई तरह की समस्याएं देखी गई थी. बावजूद भारतीयों कंज्यमूर बिहेवियर में बदलाव देखा गया. डिजिटल सर्विस को लेकर लोगों में जागरूकता बनीं. यही वजह है कि अब बैंक ग्राहकों तक डिजिटल ट्रांसजैक्शन की सुविधाओं को आसान करने पर जोर दे रहा है. एक लेंडर के मुताबिक, बैंक डिजिटल लोन देने वाले प्लेटफार्मों को अपना रहा है और हर एक बैंक इसमें निवेश कर रहा है. हालांकि, निवेश का साइज काफी बड़ा होता है जिसे सभी बैंक नहीं कर सकते हैं. यदि यह सामूहिक रूप से एक एंकर बैंक या पीएसबी एलायंस के तहत किया जाता है तो लोन प्रोडक्ट्स की डिलिवरी और अन्य आईटी पहलों के लिए एक प्लेटफाॅर्म बनाया जा सकता है.



