*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-कोरोना ने मचाया तबाही…स्कूल-कॉलेज 7 मार्च तक बंद …रफ्तार हुई तेज तो कंप्लीट लॉकडाउन का भी होगा आदेश…!!!*

RGHNEWS नागपुर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में कोविड-19 मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि के चलते छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए शैक्षणिक संस्थान 7 मार्च, 2021 तक बंद रहेंगे. नागपुर में कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्कूल, प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थान सहित सभी शैक्षणिक संस्थान 7 मार्च तक बंद रहेंगे. बाद में अधिकारी क्षेत्र में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे और इसी के अनुसार उन्हें फिर से खोलेंगे.
बिजली मंत्री नितिन राउत ने कहा कि शहर में कोविड -19 मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि के कारण नागपुर में आंशिक लॉकडाउन किया जा रहा है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नागपुर में साप्ताहिक बाजारों को भी 7 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है.
महाराष्ट्र में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने हाहाकार मचा दिया है. राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता से नियमों का पालन करने की अपील की है, वरना फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति होने की बात कही है. वहीं कई शहरों में अभी से ही सख्ती बढ़ा दी गई है. जनता के लिए सख्ती फिर से बढ़ रही है, लेकिन दूसरी तरफ कुछ VIP पार्टियों के लिए मिल रही छूट फिर से सवालों के घेरे में है.



